Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट सहकारी बैंक में संस्था प्रबंधकों की कार्यशाला हुई

19 जनवरी 2023, बालाघाट: बालाघाट सहकारी बैंक में संस्था प्रबंधकों की कार्यशाला हुई – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट में एक दिवसीय कार्यशाला गत  18 जनवरी को जिला मुख्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई । इस संबंध में आर.सी. पटले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट ने बताया कि कार्यशाला में जिले के सभी 126 समितियों के संस्था प्रबंधक और डाटा ऑपरेटर को केसीसी आईएसएस पोर्टल में वर्ष 2021 और 2022 के ऋणी कृषकों का फसल ऋण, पशुपालन हेतु स्वीकृत साख सीमा डाटा की प्रविष्टि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पी.जोशी प्रबंधक लेखा, श्रीमती अन्नपूर्णा वर्मा, राजेश नागपुरे फील्ड अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile