Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

कर्रा बीमारी से जागरूक रह बचाब करे पशुपालक

विकसित कृषि संकल्प अभियान में दी भेड़ बकरी व प्राकतिक खेती की जानकारी।

03 जून 2025, पोकरण: कर्रा बीमारी से जागरूक रह बचाब करे पशुपालक – कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने बताया कि  भारत सरकार के केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  की तरफ से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत 29 मई से 12 जून तक की गयी। पाँचवे दिन  कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ के जी व्यास, डॉ सुनील शर्मा, डॉ रामनिवास ने किया। तीनो टीमो ने किसान वैज्ञानिक संवाद सांकड़ा ब्लॉक में गांव दूधिया, सादा, रिखियों की ढाणी, सोनाराम की ढाणी, दूधिया II, जालोड़ा, पोकरना, फिटको की ढाणी  में किया। पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी जैसलमेर जुगल किशोर व्यास ने कहा कि यह अभियान निश्चित तौर पर किसानों के लिए लाभकारी होगा एवं वैज्ञानिकों के प्रयासों से नवाचारों का लैब से खेतों तक पर प्रचार प्रसार होगा। किसान उत्तम गुणवत्ता का नया विकसित बीज सरकारी संस्था से खरीदे व बिजाई से पहले बीजोपचार करके खेती की लागत कम सकते है। बकरी पालन हेतु सोजत, सिरोही, मारवाड़ी किस्म का चयन करें और भारत सरकार  की राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत सबसिडी का लाभ लेकर इसे व्यवसाय के रूप में बदल सकते है।  इस संवाद में स्मार्ट एग्रीकल्चर पर फोकस करने का सरकार की नवीनतम जानकारियां अपना कर उपज बड़ा सकते है  प्राकृतिक खेती, नवाचार, मिट्टी जांच, फसल बीमा, पी एम किसान इत्यादि पर चर्चा की गई।पशु चिकित्सक डॉ राजेन्द्र चौधरी ने पशु में समसामयिक बीमारी, टीकाकरण, व टैगिंग के बारे में बताया। इस प्रोग्राम में काजरी के वैज्ञानिक डॉ दिलीप डांगी, डॉ शिरन के, कृषि विभाग के  प्रेम नारायण, सौरभ सिडाना, भरत वर्मा, पशु प्रसार अधिकारी आशु सिंह भाटी एवं किसान जोगाराम, दीपाराम, प्रताप, भीमाराम इत्यादि सम्मिलित हुए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com