Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वैज्ञानिक कृषि से मृदा गुणवत्ता व स्वस्थ उत्पादन संभव : कलेक्टर शीतला पटले

10 जनवरी 2026, सिवनी: वैज्ञानिक कृषि से मृदा गुणवत्ता व स्वस्थ उत्पादन संभव : कलेक्टर शीतला पटले – वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर मृदा की गुणवत्ता बनाए रखना, कृषि यंत्रों का समुचित उपयोग तथा उर्वरकों का संतुलित प्रयोग किसानों की आय बढ़ाने एवं स्वस्थ उत्पादन के लिए आवश्यक है। यह बात सिवनी कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सिवनी के भ्रमण के दौरान कही।

कलेक्टर श्रीमती पटले का केवीके आगमन पर दर्पण सभागार में मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने केवीके द्वारा संचालित किसान हितैषी गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि उद्बोधन में कलेक्टर ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण अपनाने, रासायनिक दवाओं के न्यूनतम उपयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने तथा मृदा परीक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, ड्रोन, नैनो उर्वरक एवं कृषि यंत्रों का सही उपयोग खेती को लाभकारी बना सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि महाविद्यालय जबलपुर से रावे प्रशिक्षण हेतु आई छात्राओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि केवीके एवं किसानों के खेतों में प्राप्त यह व्यावहारिक अनुभव भविष्य में कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को सशक्त बनाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके पश्चात कलेक्टर ने फसल संग्रहालय, पोषण वाटिका, प्रजनक बीज प्रक्षेत्र, प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र, केंचुआ खाद व अजोला उत्पादन इकाई, पशुपालन इकाई, नेपियर घास प्रक्षेत्र एवं अमरूद उद्यान का भ्रमण किया। ड्रोन से नैनो उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों एवं इफको के ड्रोन विशेषज्ञ द्वारा इसके लाभ बताए गए।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती पटले ने केवीके परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह ने किया। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, आत्मा परियोजना तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture