Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: उमेश पटेल का एकीकृत एवं आधुनिक खेती का प्रेरणादायक मॉडल

18 नवंबर 2026, सागर: सागर: उमेश पटेल का एकीकृत एवं आधुनिक खेती का प्रेरणादायक मॉडल – आधुनिक तकनीक, नवाचार और कृषि विविधीकरण को अपनाकर खेती को लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकासखंड बीना के ग्राम गुलाव के प्रगतिशील किसान श्री उमेश पटेल ने प्रस्तुत किया है। उनके द्वारा विकसित एकीकृत कृषि प्रणाली का मॉडल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रहा है।

श्री उमेश पटेल अपने पूरे परिवार के साथ खेती-किसानी के कार्य में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। उनके कृषि फार्म पर गेहूं, चना, ज्वार सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। इसके साथ ही सब्जी उत्पादन, फल बागवानी एवं अन्य उद्यानिकी गतिविधियों को भी अपनाया गया है, जिससे खेती के विभिन्न आयामों को एक साथ जोड़कर आय के अवसर विकसित किए जा रहे हैं।उनके कृषि फार्म की विशेषता यहां विकसित की गई एकीकृत कृषि प्रणाली है। इसके अंतर्गत फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, गोबर गैस संयंत्र, जैविक खाद निर्माण, पॉलीहाउस, सोलर पैनल एवं अन्य कृषि गतिविधियों का समन्वय किया गया है। इस व्यवस्था से कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और खेती को आधुनिक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री पटेल द्वारा उत्पादित सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों को सीधे बाजार तथा ऑनलाइन माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे उन्हें अपने उत्पादों के विपणन के लिए अतिरिक्त अवसर मिल रहे हैं।इस पहल को आगे बढ़ाने में कृषि विभाग, विकासखंड बीना की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन मिल रहा है। विशेष रूप से एसएडीओ अधिकारी श्री अवधेश राय द्वारा किसान श्री उमेश पटेल को समय-समय पर आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती, कृषि विविधीकरण, उद्यानिकी एवं एकीकृत कृषि प्रणाली के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग की टीम के सहयोग से श्री पटेल के कृषि फार्म को अन्य किसानों के लिए सीखने एवं प्रशिक्षण के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के किसान भी यहां पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों एवं एकीकृत खेती की गतिविधियों को समझ रहे हैं तथा उनसे प्रेरित होकर अपने खेतों में नए प्रयोग कर रहे हैं।श्री उमेश पटेल एवं उनके परिवार की मेहनत, नवाचार के प्रति लगन और कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन का यह समन्वय आधुनिक एवं विविधतापूर्ण खेती की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। यह उदाहरण दर्शाता है कि पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक, कृषि विविधीकरण और एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture