Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 सागर: कृषि में गुणवत्ता की सोच ने अभिषेक को  बनाया सफल उद्यमी

18 नवंबर 2026, सागर: सागर : कृषि में गुणवत्ता की सोच ने अभिषेक को बनाया सफल उद्यमी – मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में शाहगढ़ के युवा उद्यमी अभिषेक पांडे ने अपनी उद्यमशीलता और संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के दौरान गेहूं के बीज की गुणवत्ता में कमी महसूस हुई। इसी समस्या ने उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा दी।

श्री अभिषेक पांडे ने बताया कि उन्होंने श्री बालाजी ग्रेनाइट एवं श्री बालाजी ग्रेडिंग के नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया। इसके लिए सॉर्टेक्स और ग्रेडर प्लांट स्थापित किया, जिसके माध्यम से गेहूं की मशीनों से छंटाई कर किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज तथा आम उपभोक्ताओं को साफ एवं गुणवत्तापूर्ण खाने योग्य गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है।

 श्री पांडे  ने बताया कि कृषि और व्यवसाय से जुड़े होने के कारण उन्हें किसानों की जरूरतों और बीज की गुणवत्ता की समस्या को करीब से समझने का अवसर मिला। इसी अनुभव को उन्होंने अपने व्यवसाय का आधार बनाया। आज उनका वार्षिक टर्नओवर लगभग एक करोड़ रुपये है तथा उनके प्रतिष्ठान से 6 से 7 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें