Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: किसान विवेक दुबे ने शुरू की जैविक खाद यूनिट, रोजाना 1 टन उत्पादन का लक्ष्य

21 सितंबर 2026, सागर: सागर: किसान विवेक दुबे ने शुरू की जैविक खाद यूनिट, रोजाना 1 टन उत्पादन का लक्ष्य – मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत कहानी सेवा की श्रृंखला में सागर जिले के बीना विकासखंड के ग्राम बेलई के किसान विवेक दुबे जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में पहल कर रहे हैं। उन्होंने करीब डेढ़ एकड़ भूमि में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और जैविक खाद निर्माण इकाई स्थापित करने का काम शुरू किया है। इसका उद्देश्य किसानों के लिए जैविक खाद और जैव उर्वरक तैयार करना है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो सके।

100 से अधिक बेड किए तैयार

विवेक दुबे ने अपने फार्म पर 100 से अधिक वर्मी कम्पोस्ट बेड तैयार किए हैं। प्रत्येक बेड से करीब 1 से 1.5 टन जैविक खाद तैयार की जा सकेगी। उनका लक्ष्य प्रतिदिन करीब 1 टन जैविक खाद का उत्पादन करना है। इसके साथ ही वे भविष्य में जैविक डीएपी तैयार करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं, जिसमें करीब 10 प्रतिशत फास्फोरस की उपलब्धता का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य के लिए उन्होंने भोपाल से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

40-50 लाख रुपये की लागत

जैविक खाद उत्पादन की इस परियोजना में करीब 40 से 50 लाख रुपये की लागत लगाई जा रही है। परियोजना को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सागर के वैज्ञानिकों और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल रहा है।

कृषि विभाग दे रहा तकनीकी सहयोग

बीना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने ग्राम बेलई स्थित फार्म का भ्रमण कर वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसान विवेक दुबे को कृषि विभाग की ओर से आवश्यक तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है। विवेक दुबे की यह पहल जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को जैविक खाद और जैव उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रयास है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture