Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान

प्रदेश के 10 हजार किसान होंगे लाभान्वित, प्रति यूनिट पर अधिकतम 87500 रुपए का अनुदान

1 अप्रैल 2023, जयपुर ।  राजस्थान में प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान – प्रदेश के 10 हजार किसानों को कम लागत की प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

इसमें 2500 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 21.87 करोड़ रुपए तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 1400 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए  12.25 करोड़ रुपए सहित कुल 34.12 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। साथ ही, 6100 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 53.37 करोड़ रुपए का व्यय कृषक कल्याण कोष से किया जाएगा।

प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण में प्रति इकाई लगभग 1.75 लाख रुपए लागत अनुमानित है। किसानों को निर्माण के लिए 50 प्रतिशत राशि (अधिकतम 87,500 रुपए) प्रति इकाई अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के कृषि बजट में प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण पर अनुदान की घोषणा की गई थी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: बाजरा उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान : श्री मीणा