राज्य कृषि समाचार (State News)

संरक्षित खेती योजना का लाभ लेकर अच्छी आय अर्जित कर रहे रूप सिंह

27 अगस्त 2025, देवास: संरक्षित खेती योजना का लाभ लेकर अच्छी आय अर्जित कर रहे रूप सिंह – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कृषि का लाभ का धंधा बने। इसके लिए किसान हितैषी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषक फसलों का उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। किसानों की अच्छी आय होने से आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ हो रहे हैं। किसान हितैषी योजनाओं से कृषि लाभ का व्यवसाय बना है। देवास विकासखंड के ग्राम सुल्पाखेड़ा निवासी किसान श्री रूप सिंह पिता कन्हैयालाल नागर ने भी उद्यानिकी विभाग की संरक्षित खेती योजना (एमडीएच योजना) का लाभ लेकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

किसान श्री रूप सिंह नागर ने बताया कि पूर्व में वे परंपरागत विधि से खेती करते थे, जिससे उन्हें खास मुनाफा नहीं होता था। इसी बीच वे उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आए और प्लास्टिक मल्चिंग तथा अन्य योजनाओं का लाभ लिया। साथ ही उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में खेती करना प्रारंभ किया।आधुनिक पद्धति से खेती करके इसे लाभ का व्यवसाय बनाया है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के पश्चात उन्होंने मल्चिंग ड्रिप पद्धति से खीरा व अन्य फसलों का उत्पादन प्रारंभ किया जिससे उन्हें लाखों रुपए की बचत हुई।

कृषक श्री नागर ने बताया कि प्लास्टिक मल्चिंग के उपयोग से खरपतवार नियंत्रित होते हैं तथा उर्वरक का वाष्पीकरण कम होता है। साथ ही रोग व कीटों का प्रकोप नहीं होता है। इनके नियंत्रण से गुणवत्ता युक्त व पूर्व से अधिक उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि मल्चिंग व ड्रिप के माध्यम से कम पानी व कम लागत में अधिक उत्पादन मिलता है। परांपरागत खेती में आय भी ज्यादा लगती थी तथा उत्पादन भी कम होता था। लेकिन ड्रिप मल्चिंग के उपयोग से आय में  बढ़ोतरी  हुई है।  श्री नागर  बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement