राज्य कृषि समाचार (State News)

जिला सहकारी बैंक रतलाम की ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न

28 मई 2026, रतलाम: जिला सहकारी बैंक रतलाम की ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रतलाम द्वारा वर्ष 2025-26 में वितरित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण की वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री एन.एस. भाटी एवं सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री कृतज्ञ गुप्ता ने शाखा प्रबंधकों, संस्था प्रबंधकों एवं सहायक प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में शाखा प्रबंधक, संस्था प्रबंधक एवं संस्था सहायक प्रबंधक को अल्पावधि कृषि ऋण वितरण वर्ष 2025-26 एवं 30 जून 2025 पर कालातीत ऋण की वसूली एवं किसानों को रबी 2025-26 ऋण वितरण की ड्यू डेट 15 जून 2026 की सूचना देकर वसुली हेतु प्रयास किये जाने के निर्देश दिये गये। वर्तमान मे बैंक ऋण वसूली का 51.41 प्रतिशत है, जबकि गत वर्ष से 2.01 प्रतिशत कम है। किसानों को अधिकाधिक लाभ प्रदाय करने हेतु बैंक प्रयासरत है साथ ही रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है। आगामी खरीफ वर्ष 2026 मे राशि रु 441.00 करोड का कृषि ऋण वितरण करने का लक्ष्य है। बैंक की लाभप्रदता की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए बैंक को लाभ की स्थिति मे रखने बाबत बैंक की ऋण वसूली हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements