Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में फुटकर खाद विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

20 जनवरी 2026, ग्वालियर: ग्वालियर में फुटकर खाद विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण – ग्वालियर जिले के किसानों को भी पारदर्शिता व सुगमता के साथ खाद (रासायनिक उर्वरक) उपलब्ध कराने के लिये अब डिजिटल टोकन के आधार पर खाद वितरित किया जायेगा। इसके लिये सरकार द्वारा ई-विकास प्रणाली लागू की गई है। गुरुवार को जिले के लगभग  सौ  फुटकर खाद विक्रेताओं को ई-विकास प्रणाली के तहत डिजिटल टोकन के आधार पर खाद वितरित करने की बारीकियां सिखाई गईं।

 कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर  में आयोजित हुए फुटकर खाद विक्रेताओं के प्रशिक्षण में उप संचालक कृषि श्री रणवीर सिंह जाटव, सहायक संचालक कृषि डॉ. कुलदीप सिंह व सहायक संचालक कृषि श्री विशाल पाठक द्वारा ई-विकास प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
यह पहल  डिजिटल  कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल  किसानों को सशक्त बनाती है, बल्कि सरकारी संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन में भी सहायक होगी ।

डिजिटल टोकन में किसान की आवश्यकतानुसार उर्वरक की मात्रा, उर्वरक वितरण केन्द्र, तिथि एवं समय का उल्लेख होता है। इससे वितरण केन्द्रों पर अनावश्यक  भीड़  नहीं लगती है। साथ ही किसानों को लम्बी कतारों से राहत मिलती है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कालाबाजारी और बिचौलियों की भूमिका पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें