Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को राहत: रबी सीजन से पहले राजस्थान में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित, 3 दिन में 33 हजार टन यूरिया पहुंचेगा  

02 दिसंबर 2025, जयपुर: किसानों को राहत: रबी सीजन से पहले राजस्थान में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित, 3 दिन में 33 हजार टन यूरिया पहुंचेगा – केन्द्रीय उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्र ने  सोमवार को राजस्थान में यूरिया की उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के हेतु राज्य के विभागीय अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। राज्य के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल भी बैठक में उपस्थित रही।

बैठक में केंद्रीय सचिव ने कहा कि राजस्थान में यूरिया की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 40 रैक यूरिया की आपूर्ति हेतु प्रस्ताव आया है। जिसमें कुल 1 लाख 8 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो जाएगी।

बैठक में राज्य में रबी सीजन के लिए यूरिया की मांग, उपलब्ध स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा परिवहन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीमती मंजू राजपाल ने विभागीय अधिकारियों को किसानों को समयबद्ध तरीके से पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारी को आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार की रुकावट न आने देना सुनिश्चित करने और जिला स्तर पर आवश्यक समन्वय कर यूरिया का वितरण करवाने के निर्देश दिये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंजू राजपाल ने कहा कि यूरिया वितरण की निगरानी के लिए विभाग द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे जिससे किसी भी जिले में यूरिया की कमी न रहे। प्रमुख शासन सचिव ने केन्द्र से दिसंबर माह एवं शेष आपूर्ति मांग 3 लाख 80 हजार मीट्रिक टन की जगह 4 लाख 76 हजार मीट्रिक टन की आपूर्ति हेतु आग्रह किया। उन्होंने बताया कि  1 दिसंबर तक यूरिया की 9 रैक परिवहन में तथा तीन रैक अंदर लोडिंग में है। 33 हजार मीट्रिक टन की आगामी तीन दिवस के भीतर यूरिया की आपूर्ति पूर्वी राजस्थान सहित यूरिया की अधिक मांग वाले सभी क्षेत्रों में कर दी जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture