उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 मार्च तक
03 मार्च 2026, उज्जैन: उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 मार्च तक – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य गेहूं पर उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन 7 फरवरी से किए जा रहे है,उल्लेखनीय है कि कृषकों का पंजीयन 7 मार्च तक किये जायेंगे।
2 मार्च तक जिले में 77,646 कृषकों ने गेहूं के लिए पंजीयन किया है।
तहसीलवार कृषक पंजीयन उज्जैन ग्रामीण 8495, घट्टिया 8999, उज्जैन नगर 211, कोठी महल 247,बड़नगर 16057, महिदपुर 7940, खाचरौद 7945, झारडा 7214, माकड़ोन 6820, तराना 6477, नागदा 5045 एवं उन्हेल 2196 इस प्रकार कुल 77,646 पंजीयन हुए है। जिले में कृषकों के पंजीयन के लिए कुल 146 पंजीयन केन्द्र बनाये गये है। सेवा सहकारी समितियों, सीएससी केन्द्रों पर नियमित पंजीयन किये जा रहे है। अतः सभी कृषक भाईयों से निवेदन है कि अपना पंजीयन 07 मार्च तक नजदीकी समिति में करवा सकते है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

