Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोदो कुटकी के उपार्जन हेतु पंजीयन तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

28 अक्टूबर 2025, शहडोल: कोदो कुटकी के उपार्जन हेतु पंजीयन तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई – कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि राज्य शासन द्वारा रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजनान्तर्गत श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्युसर कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में कोदो कुटकी का उपार्जन किया जाना है।  जिसमें शहडोल जिला भी  शामिल  है। शासन द्वारा कोदो कुटकी उपार्जन पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई है।

कलेक्टर ने  निर्देश  दिए कि जिले के कोदो कुटकी उत्पादक कृषकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। आपने निर्देश दिए कि संबंधित तहसीलदार, पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों को किसानों के पंजीयन में सहयोग हेतु निर्देशित करें। पंजीयन का कार्य जिले में संचालित 27 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। शासन द्वारा कोदो कुटकी उपार्जन पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई है। बढ़ाई गई अवधि में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कृषक ई-उपार्जन पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते है।

शासन द्वारा खरीफ सीजन 2025 के लिए कोदो का समर्थन  मूल्य  (एम.एस.पी.) 2500 रु. प्रति क्विंटल एवं कुटकी का 3500 रु. प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। एम.एस.पी. पर कोदो कुटकी बेचने वाले कृषकों को राज्य शासन द्वारा योजना के तहत 1000 रु. प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि के रूप में डी.बी.टी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जावेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें