राज्य कृषि समाचार (State News)

8 ज़िलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी

15 सितम्बर 2023, इंदौर: 8 ज़िलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर ,सागर एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा एवं ग्वालियर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 15 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 10 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में  औसत से 6 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 14 % कम वर्षा हुई है। बरघाट जिला सिवनी में सर्वाधिक 243.0  मिमी वर्षा  दर्ज़  की गई । राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश – बरघाट ( सिवनी ) 243.0 ,परसवाड़ा  ( बालाघाट ) 242.4 ,वारासिवनी  ( बालाघाट ) 210.3 ,लखनादौन ( सिवनी ) 175.5 ,कुरई ( सिवनी ) 175.0 ,किरनापुर ( बालाघाट ) 170.0 ,मलांजखंड ( बालाघाट ) 166.6 ,तिरोड़ी ( बालाघाट ) 164.1 ,छपारा ( सिवनी ) 160.0 ,कटंगी ( बालाघाट ) 158.3 ,लालबुर्रा ( बालाघाट ) 153.0 ,बिरसा ( बालाघाट ) 147.2 ,सिवनी 145.6 ,बैहर ( बालाघाट ) 140.0 ,बालाघाट-एडब्ल्यूएस 139.4 ,पुष्पराजगढ़ ( अनूपपुर ) 118.4 ,बेनीबारी ( अनूपपुर ) 114.8 ,बीजाडाण्डी ( मंडला ) 113.5 ,निवास ( मंडला )110.2 ,नरसिंहपुर-एडब्ल्यूएस 103.0 ,मटियारी ( मंडला ) 101.0 ,नारायणगंज ( मंडला ) 96.3 ,घनसौर ( सिवनी ) 89.0 ,हर्रई ( छिंदवाड़ा ) 75.2 ,धनौरा ( सिवनी ) 70.2 अमरकंटक ( अनूपपुर ) 67.0 ,शाहपुरा ( डिंडोरी ) 66.0 ,करेली ( नरसिंहपुर ) 65.0 ,लांजी ( बालाघाट )  60.1 ,बजाग ( डिंडोरी )  57.0 ,जयसिंहनगर ( शहडोल ) 56.0 ,माडा ( सिंगरौली ) 55.0 ,मवई  ( मंडला ) 54.2 ,छिंदवाड़ा-एडब्ल्यूएस 54.0 ,नैनपुर ( मंडला ) 53.2 ,मोहगांव ( मंडला ) 52.4 ,सौसर ( छिंदवाड़ा ) 51.4 ,बरगी ( जबलपुर ) 50.0 ,जबलपुर-एडब्ल्यूएस 48.6 ,अमरवाड़ा ( छिंदवाड़ा ) 48.2 ,चौरी ( छिंदवाड़ा ) 48.2 ,तेंदूखेड़ा ( दमोह ) 48.2 ,मण्डला 47.4 ,चांद ( छिंदवाड़ा ) 47.2 ,तामिया ( छिंदवाड़ा ) 47.0 ,रांझी (जबलपुर ) 46.8 ,उमरिया-एडब्ल्यूएस 46.8 ,बरेला ( जबलपुर ) 46.5 ,बिछिया ( मंडला ) 46.2 ,बरही ( कटनी ) 45.0 ,वेंकटनगर (अनूपपुर ) 44.7 ,केवलारी (सिवनी ) 44.6 ,गोटेगांव ( नरसिंहपुर ) 44.0 ,खैरलांजी ( बालाघाट ) 43.4 ,मेहदवानी ( डिंडोरी ) 42.1 ,जुन्नारदेव ( छिंदवाड़ा ) 38.8 ,बड़वारा ( कटनी) 38.0 ,नौरोजाबाद ( उमरिया ) 36.4 ,बिछुआ ( छिंदवाड़ा )35.4 ,मानपुर (उमरिया ) 35.2 ,करकेली ( उमरिया ) 34.9 ,करंजिया ( डिंडोरी ) 34.2 ,पाली ( उमरिया ) 32.4 ,स्लीमनाबाद ( कटनी ) 32.0 ,अमरपुर ( डिंडोरी ) 32.0 ,बहोरीबंद ( कटनी )  31.4 ,परासिया ( छिंदवाड़ा ) 31.3 ,गोहपारू ( शहडोल ) 30.0 ,अनुपपुर-एडब्ल्यूएस 28.6 ,चंदिया ( उमरिया ) 28.6 ,बिलहरी ( कटनी ) 28.0 ,मुडवारा ( कटनी )  27.8 ,केसली (सागर ) 27.3 ,पांढुर्णा ( छिंदवाड़ा ) 25.4 ,उमरेठ ( छिंदवाड़ा ) 24.2 ,तेंदूखेड़ा ( नरसिंहपुर ) 24.0 ,राहतगढ़ ( सागर ) 24.0 ,सिहोरा ( जबलपुर ) 23.6 ,बिलासपुर ( उमरिया ) 23.5 ,मझौली ( जबलपुर ) 22.8 ,पनागर ( जबलपुर ) 22.4 ,डिंडोरी-एडब्ल्यूएस 22.2 ,कुसमी ( सीधी ) 21.0 ,मझौली ( सीधी ) 21.0 ,बीना ( सागर ) 20.4 और बहरी ( सीधी ) में 20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

Advertisement
Advertisement

पश्चिमी मध्य प्रदेश –  सनावद ( खरगोन ) 180.0 ,टिमरनी ( हरदा ) 52.4 ,शमशाबाद ( विदिशा ) 51.0 ,सालवानी ( रायसेन )  51.0 ,गुलाबगंज ( विदिशा ) 50.0 ,खंडवा 46.0 नया हरसूद ( खंडवा ) 44.0 ,धुंधडका  ( मंदसौर ) 43.0 ,खरगोन-एडब्ल्यूएस 42.0 ,बड़वाह (खरगोन ) 40.0 ,बड़ौद( आगर-मालवा ) 40.0 ,मल्हारगढ़ ( मंदसौर ) 39.0 ,भीकनगांव (खरगोन )  38.0 ,विदिशा 36.0 ,करेरा ( शिवपुरी ) 35.0 ,ग्यारसपुर (विदिशा ) 34.0 ,पचमढ़ी ( नर्मदापुरम ) 33.8 ,भितरवार ( ग्वालियर ) 33.2 ,कुक्षी ( धार ) 33.0 ,सिरोंज ( विदिशा ) 31.0 ,अरेरा हिल्स ( भोपाल ) 30.2 ,रायसेन- एडबल्यूएस   29.0 ,मंदसौर- एडबल्यूएस  28.0 ,हरदा 27.9 , जोबट ( अलीराजपुर )  27.4 ,राणापुर ( झाबुआ ) 27.2 ,नेपानगर ( बुरहानपुर )  27.0 ,ठीकरी ( बड़वानी ) 26.6 ,झिरन्या ( खरगोन ) 26.0 ,आलोट ( रतलाम )  26.0 ,देपालपुर ( इंदौर ) 24.8 ,उदयगढ़ ( अलीराजपुर ) 24.3 ,सुसनेर ( आगर-मालवा ) 24.0 ,अंजड़  ( बड़वानी ) 23.8 ,गोगावां (खरगोन ) 23.0 ,धरमपुरी टप्पा  ( धार ) 23.0 ,पंधाना ( खंडवा )  22.0 ,खालवा ( खंडवा ) 22.0 ,लटेरी ( विदिशा ) 22.0 ,सीतामऊ (मंदसौर )  21.2 आगर  (आगर-मालवा )21.0 ,महू ( इंदौर ) 21.0 ,सतवास  ( देवास ) 21.0 ,भगवानपुरा  ( खरगोन ) 20.0 ,पठारी  ( विदिशा ) 20.0 ,सुवासरा  ( मंदसौर ) 20.0 और बाग ( धार ) में 20.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने 16  सितंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार  प्रदेश के 8  ज़िलों छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर और खरगोन में कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ अत्यधिक भारी वर्षा ( 204 .5  मिमी से अधिक ) एवं वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है।  इन ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर,टीकमगढ़ ,निवाड़ी , विदिशा, सीहोर , भोपाल , राजगढ़ ,खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर , झाबुआ ,धार, इंदौर, रतलाम , उज्जैन, देवास, शाजापुर , आगर और मंदसौर ज़िलों में अति भारी वर्षा  ( 115 .6  मिमी से  204 .4  मिमी ) होने की संभावना है। इन ज़िलों के लिए ऑरेंज  अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना , दमोह, छतरपुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिंड तथा श्योपुरकलां ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा ( 50  मिमी से 115 .5  मिमी ) और वज्रपात की संभावना है। इन ज़िलों  के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सिंगरौली, रीवा ,अनूपपुर , ग्वालियर तथा मुरैना ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। शेष संभागों के ज़िलों में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। आज 15 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement