Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में इन 4 फसलों की रिकॉर्ड खरीद मंजूर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र को जताया आभार

21 नवंबर 2025, जयपुर: राजस्थान में इन 4 फसलों की रिकॉर्ड खरीद मंजूर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र को जताया आभार – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खरीफ 2025-26 के लिए राजस्थान से प्राप्त मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) और बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका आभार जताया है। इन प्रस्तावों के तहत प्रदेश में लगभग 9 हजार 436 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की रिकॉर्ड खरीद सुनिश्चित होगी।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए यह स्वीकृति देश की सबसे बड़ी खरीद पहलों में से एक है। इससे किसानों को अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित होगा, जो उन्हें बाजार जोखिमों से भी संरक्षण प्रदान करेगा। साथ ही, पॉस आधारित आधार प्रमाणीकरण और डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी भुगतान व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसान हित को सर्वाेपरि मानते हुए प्रदेश के अन्नदाताओं को समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। हमारी डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। केन्द्र सरकार द्वारा किया गया यह निर्णय किसान-कल्याण के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा मंगलवार को राजस्थान के किसानों के लिए 4 फसलों मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की रिकॉर्ड स्तर पर खरीद को मंजूरी दी गई है। इसके तहत मूंग 3 लाख 5 हजार 750 मीट्रिक टन, उड़द 1 लाख 68 हजार मीट्रिक टन (100 प्रतिशत), मूंगफली 5 लाख 54 हजार 750 मीट्रिक टन तथा सोयाबीन की 2 लाख 65 हजार 750 मीट्रिक टन स्वीकृत पात्र मात्रा है। इनका कुल एमएसपी मूल्य लगभग 9 हजार 436 करोड़ रुपये है। प्रदेश के किसानों को आय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में ये एक अभूतपूर्व कदम है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture