Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देश के खाद्यान्न में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज, उत्पादन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए

30 मई 2025, नई दिल्ली: देश के खाद्यान्न में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज, उत्पादन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए – हमारे देश के अन्नदाताओं की मेहनत का ही यह परिणाम है कि देश के खाद्यान्न में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है वहीं सोयाबीन और अन्य फसलों के उत्पादन ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि  देश के खाद्यान्न में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है और खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 3539.59 लाख टन हो गया है। उन्होंने कहा कि धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन में उत्पादन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हमारे किसानों की अथक मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों की कुशलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों-योजनाओं के सफल कार्यान्वयन व राज्य सरकारों के सहयोग से देश में खाद्यान्न के भंडार भर गए है।

कृषि एवं कल्याण का विचार प्रधानमंत्री मोदी के केंद्र में रहा है

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कृषि एवं कल्याण का विचार प्रधानमंत्री मोदी के केंद्र में रहा है। कृषि उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने पर प्रधानमंत्री का मुख्य ध्यान रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की गई हैं। चाहे किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना हो, पर ड्रॉप-मोर क्रॉप हो, मैकेनाइजेशन की योजना हो, सस्ती खाद हो या फर्टिलाइजर सब्सिडी, जो लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) जैसी योजना हो या अन्य, इन सबके सद्परिणाम हमारे सामने है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com