राज्य कृषि समाचार (State News)

आरबीआई की रिपोर्ट: मौसम की स्थितियों से फसलों को हो रहा नुकसान

31 मार्च 2025, भोपाल: आरबीआई की रिपोर्ट: मौसम की स्थितियों से फसलों को हो रहा नुकसान – आरबीआई अर्थात भारतीय रिजर्व बैंक ने फसलों और मौसम की स्थितियों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह बताया गया है कि देश में मौसम प्रणालियां फसलों को नफा और नुकसान कराती है। अत्यधिक या कम बारिश जैसी मौसम की चरम स्थितियों के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे पैदावार में कमी आ रही है। इतना ही नहीं, उपज की गुणवत्ता भी कम हो रही है। जून और जुलाई के महीनों में अपर्याप्त वर्षा से अनाज और दालों के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जबकि तिलहन फसलें भी कटाई (अगस्त-सितंबर) के दौरान अत्यधिक वर्षा से विशेष रूप से प्रभावित होती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अब भी भारतीय खेती पूरी तरह से मानसून पर ही निर्भर है। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और जलवायु परिवर्तन के असर से बचने के लिए तैयार नई किस्म के बीजों के बावजूद मानसूनी बारिश भारत में खेती के लिए अभी भी अहम है। दक्षिण- पश्चिम मानसून के दौरान होने वाली बारिश खरीफ की फसलों के लिए अब भी बहुत अधिक जरूरी है। खरीफ फसलों के उत्पादन पर अलग अलग क्षेत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। इसमें पाया गया है कि किसी विशेष समय में कम या अधिक बारिश किस प्रकार विशिष्ट फसलों के उत्पादन को प्रभावित करती है। पिछले साल 2024 के 365 दिन में से 322 दिन मौसम में अति देखी गई जबकि 2023 में 318 दिन ऐसे थे। जब तक इन प्रतिकूल परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए अनुकूल नीतियां नहीं बनेंगी तब तक ऐसी घटनाओं दिनों दिन बढ़ती ही जाएंगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement