राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्टः 4 दिन देरी से दस्तक देगा मानसून

22 मई 2023, नई दिल्ली: मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्टः 4 दिन देरी से दस्तक देगा मानसून – देश में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से किसानों के साथ शहरी लोगों का भी हाल बेहाल हैं। इस समय देश के अंदर सभी लोगों को मानसून का बेसवरी से इंतजार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार इस बार मानसून देरी से आयेगा हैं। यह देरी थोड़े ही दिनों की होगी। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार केरल में मानसून की शुरूआत 4 जून तक होने की संभावना है।   

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की चाल अगर सही रहती हैं, तो मानसून 1 जून तक केरल में अपनी दस्तक दे सकता हैं, लेकिन केरल के दक्षिण-पश्चिम में मानसून की थोड़ी देरी यानि 4 दिन तक की देरी से आ सकता हैं। 

आईएमडी द्वारा लगाये गए ज्यादातर सभी मौसमों के पूर्वअनुमान कई वर्षों से सही साबित हो रहे है। वही पिछले साल के मानसून की बात करें तो मानसून 29 मई 2021 में आया था और 1 जून 2023 को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।

देश के किसान भी मानसून का काफी इंतजार कर रहे हैं, क्योकि वर्षा आधारित कृषि देश के परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। लगभग 52 प्रतिशत कृषि मानसून पद्धति पर निर्भर करती हैं और यह देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देता हैं।

Advertisement
Advertisement

विभाग ने केवल अभी मानसून के भारत पहुंचने का अनुमान जारी किया हैं। मौसम विभाग द्वारा जल्द ही भारत के विभिन्न राज्यों के लिए भी मानसून का पूर्वअनुमान जारी किया जायेगा। 

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement