Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को भुगतान नहीं होने पर आठ गोदाम संचालकों को नोटिस

20 मई 2025, राजगढ़: किसानों को भुगतान नहीं होने पर आठ गोदाम संचालकों को नोटिस – जिले के आठ वेयर हाऊसों के गोदामों में निर्धारित क्षमता से अधिक गेहूं भंडारण किए जाने नतीजन हेण्‍डलिंग चालान, स्‍वीकृति पत्रक एवं वेयर हाऊस रसीद कार्य पूर्ण नहीं होने से किसानों को भुगतान अभी तक प्राप्‍त नहीं होने पर कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 08 गोदाम संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

जिन गोदाम संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें गोदाम संचालक महादेव वेयरहाउस गोदाम नं. 54 जे.वी.एस. तलेन रोड़ कुरावर, गोदाम संचालक मॉ शक्ति वेयरहाउस गोदाम नं. 71 जे.वी.एस. बागवाज ब्‍यावरा, गोदाम संचालक युगऋषि वेयरहाउस 51 गोदाम नं. 51 जे.वी.एस. तलेन रोड़ कुरावर, गोदाम संचालक श्री राधा कृष्ण वेयरहाउस गोदाम नं. 69 जे.वी.एस. ब्‍यावरा, गोदाम संचालक आनंद वेयरहाउस गोदाम नं. 17 जे.वी.एस. इकलेरा रोड तलेन पचोर, गोदाम संचालक रेखा वेयरहाउस (शिवहरे) गोदाम नं. 56 लखनवास (ब्यावरा), गोदाम संचालक गुप्ता वेयरहाउस गोदाम नं. 35 एवं  36 जे.वी.एस. तीज बड़ली नरसिंहगढ़ तथा गोदाम संचालक वेदिका वेयरहाउस गोदाम नं. 27 जे.वी.एस. संडावता रोड खुजनेर शामिल हैं। संबंधित गोदाम संचालकों को 22 मई , 2025 को दोपहर 03:00 बजे तक अपना जवाब कलेक्टर के सामने स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा।

नियत अवधि में उत्तर प्रस्तुत न करने की दशा में यह मानकर कि प्रकरण में लगाए गए आरोप स्वीकार हैं दोषी के विरूद्ध एकपक्षीय रूप से गोदाम को ब्‍लैक लिस्‍ट का प्रस्ताव, जारी अनुज्ञप्ति निरस्त का प्रस्ताव, गोदाम संचालक के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जाने अथवा अन्‍य वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com