सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना: नागौद में कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र की शुरुआत, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

13 दिसंबर 2025, भोपाल: रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना: नागौद में कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र की शुरुआत, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य – दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित रघुराजनगर कृषक उत्पादक संगठन द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो कुटकी खरीदी केंद्र की स्थापना कृषि उपज मंडी नागौद में की गई।

इस अवसर पर नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय एवं दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां के प्रसार वैज्ञानिक पंकज शर्मा, प्रक्षेत्र सहायक अभिषेक गौतम साथ ही रघुराजनगर कृषक उत्पादक संगठन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रिंस पाण्डेय, पीयूष सिंह निदेशक, लेखाकार व कृषकों की उपस्थिति रही।

कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां के प्रसार वैज्ञानिक पंकज शर्मा ने बताया कि जिले में पहली बार कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र की स्थापना की गई है एवं खरीदी का कार्य कृषक उत्पादक संगठन को पहली बार प्राप्त हुआ है। जिससे जिले के कृषक बंधुओं को श्रीअन्न का उचित मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से यह कार्य होने से किसान बंधुओं एवं संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।

नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और इस योजना से सीधे तौर पर श्रीअन्न उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी। आज देश की आबादी को श्रीअन्न की आवश्यकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements