Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान की प्रभारी सचिव ने खेतों में जाकर फसल नुकसान का लिया जायजा, किसानों को राहत देने के दिए निर्देश

09 सितम्बर 2025, भोपाल: राजस्थान की प्रभारी सचिव ने खेतों में जाकर फसल नुकसान का लिया जायजा, किसानों को राहत देने के दिए निर्देश – राजस्थान के नसीराबाद  जिले की प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ ने शनिवार को नसीराबाद क्षेत्र में फसल खराबे का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रभारी सचिवराठौड़ शनिवार को जिला कलक्टर लोक बंधु के साथ नसीराबाद क्षेत्र में स्थित खेतों पर पहुंची।

अतिवृष्टि के कारण हुई फसल खराबे के बारे में उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने जानकारी प्रदान की। विभिन्न स्थानों पर फसल खराबे का अवलोकन करने के उपरांत काश्तकारों को राहत पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से भी काश्तकारों को राहत मिलना सुनिश्चित करने के संबंध में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक संजय तनेजा के साथ विस्तार से चर्चा की। स्थानीय काश्तकारों ने अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के बारे में बताया।

उन्होंने काश्तकारों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा के उपरांत आवश्यक निर्देश प्रदान किए। फसलों की गिरदावरी तथा फसल कटाई परीक्षण समय पर करने के लिए कहा। कृषि बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें