राजस्थान: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 कृषकों में जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन में जागृति लाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
16 फरवरी 2026, जयपुर: राजस्थान: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 कृषकों में जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन में जागृति लाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री दिलीप जादवानी ने बताया कि जल ग्रहण घटक योजना अंतर्गत अजमेर जिले की समस्त 6 परियोजनाओं में राज्य सरकार के निर्देशानुसार के कृषकों में जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन में जागृति लाने के लिए शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अंराई के ग्राम देवपुरी, किशनगढ़ के गांव मंडोलाव, पीसांगन के गांव गोला, सरवाड़ के गांव भगवानपुरा, भिनाय के गांव एकलसिंहा एवं केकड़ी के गांव में एक दिवसीय कृषक जागृति से समृद्धि की ओर संकल्पना में कृषक की आय वृद्धि एवं जैविक खाद के उपयोग तथा जल ग्रहण प्रबंधन विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें अजमेर जिले की समस्त 6 परियोजनाओं के लाभान्वित कृषकों ने भाग लिया। फोटो प्रशिक्षण में कृषि विभाग उद्यान विभाग एवं जल ग्रहण विभाग के कार्मिकों ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

