Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर में अलसी अनुसंधान एवं विकास के कार्यो की मॉनिटरिंग की गई

26 फ़रवरी 2025, सागर: सागर में अलसी अनुसंधान एवं विकास के कार्यो की मॉनिटरिंग की गई – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र , सागर में वर्ष संचालित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्तपोषित अखिल भारतीय समन्वित अलसी अनुसंधान परियोजना में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के वैज्ञानिकों की टीम जिसमे डॉ जवाहरलाल  एवं  डॉ दिव्या अंबाती वरिष्ठ  वैज्ञानिकों  ने  गत दिनों  परियोजना में चल रहे अलसी अनुसंधान एवं विकास के कार्यों की मॉनिटरिंग की । किसानों के खेत मे भ्रमण कर सीड हब परियोजना के बीज किसानों के द्वारा किसानों के लिए लगाये गए बीज उत्पादन एवं अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के कार्यो की समीक्षा  एवं  संवाद किया।

उल्लेखनीय है कि सागर में संचालित अलसी परियोजना देश मे अलसी अनुसंधान एवं विकास के कार्यो में विगत 10 सालों से अग्रणी भूमिका में है एवं भारत सरकार द्वारा केंद्र में पदस्थ वैज्ञानिक एवं परियोजना प्रभारी को अनुसंधान नवीन प्रजातियों के विकास, नवाचार, एवं बीज उत्पादन के विभिन्न आयामो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु देश  में  बेस्ट तिलहन परियोजना से सम्मानित किया गया। हाल ही में इस अनुसंधान केंद्र के  द्वारा अलसी की  3 उन्नत  प्रजातियों   जिनमें  JLS 121, JLS 122 एवं JLS 133 को भारत सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया, जो कि अधिक उत्पादन 13-15  क्विंटल  असिंचित एवं 15-17  क्विंटल  सिंचित अवस्था के साथ साथ अधिक तेलांश (41 -43 %) एवं ओमेगा 3 (56 से 58%) वाली  प्रजातियां हैं  उनका  औद्योगिक  महत्व है एवं किसानों को बीज के साथ साथ परिष्करण  उपरांत  उच्च गुणवत्ता का रेशा (लेनिन) एवं अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों को बनाने में प्रमुख घटक के रूप में उपयोगी है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ अर्जित करने में मदद मिलेगी।

डॉ देवेंद्र पयासी, वैज्ञानिक परियोजना प्रभारी विगत 12 सालों से अलसी अनुसंधान ऐवम आम किसानों तक इसके लाभ को उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत है  एवं  अब तक 8 प्रजातियां विकसित की है, जो कि प्रदेश सहित देश के अन्य पड़ोसी  राज्यों  में बहुत लोकप्रिय हुई है।  डॉ आर .के. सराफ, प्रमुख वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रभारी परियोजना की इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु केंद्र के वैज्ञानिकों को बधाई एवं भविष्य में इसी लगन और मेहनत से अनुसंधान एवं विकास हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com