Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: राज्यपाल ने कृषि-वानिकी परियोजना का किया दौरा, किसानों तक फलवर्गीय पौधों की पहुँच बढ़ाने का दिया सुझाव

07 दिसंबर 2025, जयपुर: राजस्थान: राज्यपाल ने कृषि-वानिकी परियोजना का किया दौरा, किसानों तक फलवर्गीय पौधों की पहुँच बढ़ाने का दिया सुझाव – राजस्थान के राज्यपाल एवं  कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, परिणामोन्मुख अनुसंधान, कृषि तकनीकी नवाचार, परीक्षा प्रणाली, सामुदायिक सेवाएँ तथा छात्र कल्याण से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की सफलता तभी सार्थक होगी जब यहाँ अर्जित विकसित ज्ञान, शोध और नवाचार सीधे खेत–खलिहान तथा किसान तक पहुँचें। उन्होंने कृषि शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, परिणामोन्मुख और स्थानीय कृषि आवश्यकताओं से जुड़ा बनाने पर बल दिया। राज्यपाल ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल–संरक्षण आधारित कृषि तथा स्थानीय फसल प्रजातियों के संवर्धन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता व्यक्त की। उन्होंने नियमित ऑडिट व्यवस्था सुदृढ़ करने, विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पृथक व्यायामशाला, खेल मैदान, स्विमिंग पूल और छात्रावासों में स्वच्छता व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को विश्वविद्यालय की विशेष पहचान बनाने की सलाह भी दी।

कुलगुरु डॉ. विरेन्द्र सिंह जैतावत ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रवेश की स्थिति, परीक्षा सुधार, शोध परियोजनाओं, सामुदायिक गतिविधियों और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और विश्वविद्यालय के समक्ष उपस्थित चुनौतियों से भी राज्यपाल को अवगत कराया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि–वानिकी परियोजना प्रक्षेत्र का किया भ्रमण—

समीक्षा बैठक के पश्चात राज्यपाल श्री बागडे ने कृषि–वानिकी परियोजना प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। परियोजना अधिकारी डॉ. कृष्णा साहरण ने जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से विकसित किए जा रहे एकीकृत कृषि–वानिकी मॉडलों की जानकारी दी। राज्यपाल ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए पपीता, केला, आम सहित अंगूर के पौधों को भी किसानों तक पहुंचाने का सुझाव दिया जिससे वे विविध फल उत्पादन के माध्यम से अधिक आय अर्जित कर सकें। राज्यपाल ने मृदा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी एवं प्रकृति से प्राप्त सामग्री से निर्मित कलाकृतियों, रंगोली तथा पोस्टर्स का अवलोकन कर उनकी प्रशंसा की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने विश्वविद्यालय परिसर में अशोक का पौधा रोपित किया तथा विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार से पर्यावरण संरक्षण को सतत् संस्थागत पहचान बनाने का आह्वान किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture