Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: MSP पर सरसों-चना खरीद के लिए पंजीकरण दोबारा शुरू, किसानों से जल्द आवेदन की अपील  

13 अप्रैल 2026, जयपुर: राजस्थान: MSP पर सरसों-चना खरीद के लिए पंजीकरण दोबारा शुरू, किसानों से जल्द आवेदन की अपील – प्रधान कार्यालय राजफेड जयपुर द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरसों एवं चना की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण 10 अप्रैल 2026 से पुनः प्रारम्भ कर दिए गए हैं।

इस संबंध में प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी कृषि उपज की तुलाई हेतु पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र ही संबंधित केंद्रों पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने सभी वंचित किसानों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें