Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल कटाई प्रयोगों की ऑनलाइन प्रगति की समीक्षा

05 अक्टूबर 2024, श्रीगंगानगर: राजस्थान: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल कटाई प्रयोगों की ऑनलाइन प्रगति की समीक्षा – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2024-25 में फसल कटाई प्रयोगों की ऑनलाइन प्रगति की समीक्षा एवं फसल कटाई प्रयोगों में बीमा कम्पनी के द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों के संबंध में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में वीसी का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने 53 तरह के आक्षेप के बारे में बीमा कम्पनी से आये डिस्ट्रीक कोर्डिनेटर से बिन्दुवार समीक्षा की एवं प्रपत्र 1 व 2 से संबंधित प्रकरणों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने़ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल बीमा कम्पनी द्वारा प्राप्त 53 प्रकार के आक्षेपों का दो दिवस में निस्तारण कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री फसल बीमा से संबंधित प्रकरणों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने सभी ईआरओ को निर्देशित किया कि 45 दिनों से लम्बित प्रकरणों का दो दिवस में निस्तारण करें। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की महत्वाकांशी योजना है। योजनांतर्गत फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त उपज के आधार पर किसानों के फसल बीमा क्लेम का निर्धारण किया जाता है। योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग राजस्व विभाग के कार्मिकों (गिरदावर, पटवारी) एवं कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा सम्पादित किये जाते है।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्रीमती रीना छिम्पा, एसडीएम श्री रणजीत कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ. सतीश कुमार शर्मा, उप निदेशक श्री हरबंश सिंह, आर्थिक एवं सांख्यिकी के उपनिदेशक श्री मोहनलाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com