Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: पीएम धन-धान्य सहित विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, किसानों को 100% लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

30 दिसंबर 2025, जयपुर: राजस्थान: पीएम धन-धान्य सहित विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, किसानों को 100% लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश – कृषि, उद्यानिकी, आत्मा एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई।

जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए।

बैठक में फार्म पॉण्ड, पाइपलाइन, डिग्गी, तारबंदी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक योजना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, पीएमएफबीवाई सहित विभिन्न राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी के आवंटित लक्ष्यों की निरीक्षकवार पूर्ण प्राप्ति पर जोर देते हुए अमानक पाए गए आदानों से जुड़े लंबित न्यायालयीन प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

साथ ही प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जिले का प्लान शीघ्र तैयार कर कृषि आयुक्तालय भेजने को कहा। उन्होंने नवंबर तक प्राप्त आवंटन के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने तथा भौतिक सत्यापन के पश्चात तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी कर सात दिवस में बजट उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उद्यानिकी विभाग को पीएम कुसुम योजना में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा एग्रो-प्रोसेसिंग व अमरूद महोत्सव के आयोजन हेतु समन्वय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) राकेश कुमार अटल, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. राजीव गर्ग, उपनिदेशक कृषि (आत्मा) अमर सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बृजेश कुमार मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture