Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: कृषि विभाग की नई प्रमुख सचिव मंजू राजपाल की पहली बैठक, बोलीं- किसान हित सर्वोपरि

26 नवंबर 2025, रायपुर: राजस्थान: कृषि विभाग की नई प्रमुख सचिव मंजू राजपाल की पहली बैठक, बोलीं- किसान हित सर्वोपरि – राजस्थान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव  मंजू राजपाल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सचिव राजपाल ने अधिकारियों को ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यो को पूर्ण ईमानदारी के साथ समय पर पूरा करें, जिससे आम नागरिक को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

जैविक खेती और माइक्रो इरिगेशन पर जोर

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि विभागीय योजनाओं को धरातलीय रूप देकर ग्रामीण क्षेत्र के अन्तिम छोर पर बैठे कृषक को लाभ दिया जायेगा। कृषकों की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। किसानों को जैविक खेती एवं माइक्रो इरिगेशन के प्रति जागरूक किया जायेगा, जिससे पैदावार में बढ़ोतरी के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकेगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में आयुक्त कृषि चिन्मयी गोपाल, आयुक्त उद्यानिकी, शुभम चौधरी, निदेशक कृषि विपणन विभाग राजेश कुमार चौहान, प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बीज निगम  दिनेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग सुरेन्द्र सिंह यादव सहित कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन विभाग, राजस्थान राज्य बीज निगम और राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें