Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: केवीके तबीजी में कृषक-वैज्ञानिक संवाद, किसानों ने सीखी जैविक खेती और पशु रोग नियंत्रण तकनीक

26 नवंबर 2025, जयपुर: राजस्थान: केवीके तबीजी में कृषक-वैज्ञानिक संवाद, किसानों ने सीखी जैविक खेती और पशु रोग नियंत्रण तकनीक – राजस्थान आत्मा योजना अन्तर्गत केवीके तबीजी में कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 25 कृषकों ने भाग लिया। आत्मा की उप निदेशक उषा चितारा ने कृषकों को पोषक तत्व प्रबन्धन एवं अन्य विषयों पर सविस्तार व्याख्यान दिया। उप परियोजना निदेशक आत्मा रामेश्वर लाल गैना ने कृषकों को आत्मा योजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी एवं जैविक खेती पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कृषि अनुसंधान अधिकारी कमलेश चौधरी ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश के आधार पर उर्वरक उपयोग और संतुलित पूर्वक उपयोग की जानकारी दी।

उप निदेशक कृषि डॉ. कृष्ण गोपाल छीपा ने कृषकों को ट्राईकोडर्मा एवं अन्य जीवकारकों पर विशेष जानकारी दी। डॉ. साकेत पाठक ने पशुओं मे फैलने वाली बीमारियों एवं रोकथाम पर सविस्तार बताया। मनोज शर्मा ने कृषकों को विभिन्न फसलों में व्याधि नियंत्रण पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. रमाकान्त शर्मा ने अजोला एवं कम्पोस्ट उत्पादन पर प्रकाश डाला। दिनेश कच्छावा ने केवीके की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रामकरण जाट ने आईपीएम पर और उपवन शंकर गुप्ता ने खरपतवार नियंत्रण पर सविस्तार जानकारी दी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile