राजस्थान: कृषक मगन कुमार को कृषि यंत्र पर मिला 55 हजार का अनुदान, आसान हुई खेती
06 मई 2026, जयपुर: राजस्थान: कृषक मगन कुमार को कृषि यंत्र पर मिला 55 हजार का अनुदान, आसान हुई खेती – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इस अभियान में जहां एक ओर ग्रामीणों सहित आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
ग्राम रथ अभियान के दौरान कृषि विभाग की कृषि यंत्र योजना के अंतर्गत जालोर जिले के ग्राम वगतापुरा निवासी कृषक मगन कुमार पुत्र देवाराम कलबी को सरकार द्वारा कृषि यंत्र क्रय करने पर 55125 रुपए की अनुदान राशि से लाभान्वित किया गया। कृषक मगन कुमार ने बताया कि कृषि यंत्र के माध्यम से खेती को आसान बनाने के उद्देश्य से मैंने कृषि विभाग के राज किसान पोल पर कृषि यंत्र (रोटावेटर) पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद मैंने कृषि यंत्र (रोटावेटर) खरीदा। कृषि विभाग द्वारा खरीदे गये कृषि यंत्र का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसके बाद विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति जारी कर मुझे 55125 रुपए की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुई।
कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलने पर कृषक मगन कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा किसान हित में किए जा रहे प्रयासों व चलाई रही योजनाओं की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

