Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर : एमसीबी में धान का रकबा 25 हजार हेक्टेयर पार, किसानों की संख्या भी 20 हजार के पार

13 नवंबर 2026, रायपुर: रायपुर : एमसीबी में धान का रकबा 25 हजार हेक्टेयर पार, किसानों की संख्या भी 20 हजार के पार – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में धान खरीदी की तैयारियों के बीच किसान पंजीयन के आंकड़ों में कृषि क्षेत्र का बढ़ता दायरा सामने आया है। जिले में इस वर्ष कुल 20,088 किसानों का एग्रीस्टैक आईडी युक्त पंजीयन हुआ है। इन किसानों की कुल कृषि भूमि 36,751.97 हेक्टेयर दर्ज की गई है, जबकि धान का पंजीकृत रकबा बढ़कर 25,042.51 हेक्टेयर पहुंच गया है। जिले की 19 सहकारी समितियों के माध्यम से पूरी हुई पंजीयन प्रक्रिया में पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की संख्या के साथ धान के रकबे में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

एक साल में 504 किसान बढ़े, 1,389 हेक्टेयर बढ़ा धान का रकबा

पंजीयन रिपोर्ट के अनुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले में 19,584 किसान पंजीकृत थे। उस समय कुल कृषि भूमि 34,151.12 हेक्टेयर और धान का पंजीकृत रकबा 23,652.92 हेक्टेयर था। वहीं खरीफ 2026-27 में किसानों की संख्या बढ़कर 20,088 हो गई है। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 504 किसान अधिक जुड़े हैं। कुल कृषि भूमि में 2,600.85 हेक्टेयर तथा धान के रकबे में 1,389.59 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। ये आंकड़े जिले में धान की खेती के प्रति किसानों की भागीदारी और पंजीकृत कृषि क्षेत्र में हुए विस्तार को दर्शाते हैं।

1,012 नए किसान पंजीयन में जुड़े

इस वर्ष पंजीयन अभियान के दौरान 1,012 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इन किसानों के पास कुल 1,817.59 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें 1,113.91 हेक्टेयर में धान का रकबा दर्ज किया गया है। वहीं पिछले वर्ष पंजीकृत 19,584 किसानों में से 19,076 किसानों का विवरण इस वर्ष भी पंजीयन में शामिल रहा। इन किसानों की कुल कृषि भूमि 34,934.38 हेक्टेयर और धान का रकबा 23,928.60 हेक्टेयर दर्ज किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

10,250 किसानों ने कराया खसरा संशोधन

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसान पंजीयन प्रक्रिया के दौरान खसरा संशोधन का कार्य भी बड़े स्तर पर हुआ। जिले में कुल 10,250 किसानों ने अपने खसरों में संशोधन कराया है। संशोधित खसरों से संबंधित किसानों की कुल कृषि भूमि 21,939.96 हेक्टेयर है, जबकि इनमें धान का पंजीकृत रकबा 14,182.57 हेक्टेयर दर्ज किया गया है।

498 किसानों का पंजीयन निरस्त

पंजीयन रिपोर्ट में निरस्त किए गए किसानों का विवरण भी शामिल है। पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों में से 497 किसानों का पंजीयन निरस्त किया गया है। वहीं नए पंजीयन में एक किसान का पंजीयन निरस्त हुआ है। इस प्रकार कुल 498 किसानों का पंजीयन निरस्त दर्ज किया गया है।

19 सहकारी समितियों के माध्यम से पूरी हुई पंजीयन प्रक्रिया

जिले की सभी 19 सहकारी समितियों के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई। समितिवार रिपोर्ट में पुराने एवं नए किसानों के पंजीयन, खसरा संशोधन, निरस्त पंजीयन, कुल कृषि भूमि और धान के रकबे का विवरण दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि धान का पंजीकृत रकबा भी 25 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture