राज्य कृषि समाचार (State News)

तीन संभागों में कई जगह वर्षा, इंदौर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग शुष्क

27 सितम्बर 2022, इंदौर । तीन संभागों में कई जगह वर्षा, इंदौर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग शुष्क – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर,जबलपुर और ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। इंदौर, नर्मदापुरम और चंबल संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारु में सर्वाधिक 105  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –
                       
पश्चिमी मध्य प्रदेश -रायसेन (देवरी – 44.2),विदिशा (सिरोंज – 24, गुलाबगंज – 5),शिवपुरी (पिपरसमा केवीके – 22.5, सिटी – 8),अशोकनगर (ईसागढ़ – 8, चंदेरी – 8, सिटी – 4),मंदसौर (भानपुरा – 4.8, मल्हारगढ़ – 3),दतिया (भांडेर – 4),ग्वालियर (सिटी – ट्रेस ),पचमढ़ी – ट्रेस की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -शहडोल (गोहपारु – 105, सोहागपुर – 67, कल्याणपुर केवीके  – 64, चन्नौड़ी – 57, बुढ़ार – 42, जैतपुर – 27),दमोह (सिटी – 91, हटा – 19, पथरिया – 11, पटेरा – 6, जबेरा – 5, मड़ियाहार केवीके  – 4.5),मंडला (मवई – 66.2, मोहगांव – 41.4, घुघरी – 38, सिटी – ट्रेस ),सिंगरौली (सिटी – 65.2, माड़ा – 29.4, देवरा केवीके  – 16.5),सागर (सिटी – 61.4, लह्दारा केवीके  – 58.5, केसली – 30, बंडा – 9, मालथौन – 8, देवरी – 6, गढ़ाकोटा – 5.2, राहतगढ़ – 2, रहली – 2),डिंडोरी (शहपुरा – 51.4, सिटी – 28.6, मेहदवनी – 14, बजाग – 9, अमरपुर – 5, समनापुर – 3.1),अनूपपुर (जैतहरी – 50.4, वेंकटनगर – 35, सिटी नार्थ  – 28.4, सिटी साऊथ  – 15, पुष्पराजगढ़ – 13, बिजुरी – 5, कोतमा – 3), छतरपुर (लवकुशनगर – 50, राजनगर – 49.6, नौगांव – 25.2, बिजावर – 21, सिटी – 13.8, मऊ सहानिया केवीके  – 8.5, गौरिहार – 8, बक्स्वाहा – 2.4),कटनी (सिटी – 47, रीठी – 2.5),छिंदवाड़ा (चांद – 41.3, बिछुआ – 8.6, सिटी – 0.4),रीवा (जवा – 36, हनुमना – 20, रायपुर कर्चुलियान – 4, केवीके  – 1),सतना (मझगवां – 21, बिरसिंहपुर – 10, नागौद – 8, अमरपाटन – 4, जीतनगर_मैहर – 0.5),टीकमगढ़ (लिधौरा – 19, जतारा – 4, बड़ागांव धंसान – 2, पलेरा – 2, सिटी – 1),बालाघाट (बैहर – 13, कटंगी – 9.3, तिरोड़ी – 8.3, पाला केवीके – 0.5, लांजी – 0.3, मलाजखंड -ट्रेस ),सीधी (बहरी – 9, रामपुर नैकिन – 7),पन्ना (रैपुरा – 9, शाहनगर – 7.3, पुरूषोत्तमपुर केवीके – 1),नरसिंहपुर (करेली – 8),उमरिया (पाली – 5.2, सिटी – 3.4, नौरोजाबाद – 1.6),  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने नर्मदापुरम , शहडोल,जबलपुर,संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर ,खंडवा, धार,इंदौर, उज्जैन एवं देवास जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर,भोपाल और रीवा संभागों के जिलों में तथा खरगोन,अलीराजपुर ,झाबुआ, बड़वानी ,नीमच रतलाम , शाजापुर , आगर और मंदसौर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। नर्मदापुरम , शहडोल,जबलपुर,संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, खंडवा,बुरहानपुर ,सागर,दमोह एवं छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है।

महत्वपूर्ण खबर: मंडी में 5 फर्मों पर हुई कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement