Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि उपज मंडी मुरैना में धान की खरीदी प्रारंभ

05 अक्टूबर 2024, मुरैना: कृषि उपज मंडी मुरैना में धान की खरीदी प्रारंभ – प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना के अथक प्रयासों से 04 अक्टूबर से कृषि उपज मंडी मुरैना में धान की खरीदी प्रारंभ की गई है। संयुक्त संचालक श्री आर.पी. चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति मुरैना में धान की बोली (नीलामी) का शुभारंभ किया गया है।

मंडी सचिव श्री पंजाब सिंह ददौरिया ने बताया कि शुक्रवार को कृषक श्री कपिल पुत्र श्री रामू निवासी मुंगावली द्वारा अपनी धान 1509 का विक्रय नीलामी दर 2381 रुपये एवं कृषक श्री भागचंद यादव पुत्र श्री भोगीराम यादव निवासी मुंगावली ने धान 1509 की नीलामी दर 2701 रुपये से पहली बोली से शुभारंभ किया। इस अवसर कृषकों एवं व्यापारियों को तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया। मंडी भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम मुरैना श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह,  सहित कृषक एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com