Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी सूचना: MSP पर उपार्जन 20 जनवरी तक, 13 जनवरी से स्लॉट बुकिंग होगी शुरू

09 जनवरी 2026, भोपाल: धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी सूचना: MSP पर उपार्जन 20 जनवरी तक, 13 जनवरी से स्लॉट बुकिंग होगी शुरू – खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही धान विक्रय हेतु किसानों को 13 जनवरी 2026 से स्लॉट बुकिंग की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

 कलेक्टर बालागुरु के. ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन अवधि एवं स्लॉट बुकिंग की जानकारी का सभी स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान समय पर पंजीयन कर स्लॉट बुक कर सकें और समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त कर सकें।

किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग कर अपने नजदीकी उपार्जन केंद्रों पर धान विक्रय करें। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए किसान संबंधित उपार्जन केंद्र या कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें