राज्य कृषि समाचार (State News)

जन-कल्याण अभियान: 11 दिसम्बर को भोपाल में बांटी जाएगी लाड़ली बहनों को सौगात

09 दिसंबर 2024, भोपाल: जन-कल्याण अभियान: 11 दिसम्बर को भोपाल में बांटी जाएगी लाड़ली बहनों को सौगात – मध्यप्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान और जन-कल्याण पर्व का आयोजन शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान राज्यभर में युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इस अभियान और पर्व की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जन-कल्याण अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित करने के लिए घर-घर सर्वे होगा और शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। अभियान की मॉनीटरिंग सीएम हेल्पलाइन डेशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी। जन-कल्याण पर्व के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान: जनता के लिए केंद्रित योजनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण को सुनिश्चित करना है। इस अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 सेवाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चल रहे राजस्व महाअभियान-3 को 26 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को चिन्हांकित किया जाएगा और योजनाओं का लाभ तुरंत प्रदान किया जाएगा।

Advertisement8
Advertisement

राज्य के सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का समय और स्थान पहले से निर्धारित कर प्रचारित किया जाएगा। हर पंचायत और नगर निकाय में सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति होगी, जो शिविरों की मॉनीटरिंग करेंगे। शिविरों में आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के कार्ड भी बनाए जाएंगे।

Advertisement8
Advertisement

अभियान के अंतर्गत वंचित हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनके आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। 26 जनवरी तक लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम सभाओं में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

11 दिसम्बर से शुरू होगा जन-कल्याण पर्व

11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक मनाए जाने वाले जन-कल्याण पर्व के दौरान विभिन्न विकास कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व का शुभारंभ भोपाल में लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण से होगा। इसके अलावा गीता जयंती पर वृहद गीता पाठ, अलीराजपुर में सिंचाई योजना का भूमि-पूजन, ग्वालियर में तानसेन समारोह, और युवाओं की बाइक रैली जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

अन्य मुख्य कार्यक्रमों में जबलपुर में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण, उमरिया में गौशाला का भूमि-पूजन, और भोपाल में खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही, विभिन्न जिलों में योजनाओं के लाभ वितरण, पुलिस बैंड की प्रस्तुति और वन मेले का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में 13 दिसम्बर को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 630 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जाएगा। राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर जैसे शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, उज्जैन में आईटी पार्क का भूमि-पूजन और खंडवा-ओंकारेश्वर में सोलर पार्क का लोकार्पण किया जाएगा।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement