Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर दी लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की एक और बड़ी सौगात

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को मिलेगा दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर 

31 जुलाई 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर दी लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की एक और बड़ी सौगात – एक भाई के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आ रहा है, लाड़ली बहनों के खाते में एक अगस्त को राखी के लिये 250 रूपये अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके अलावा उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी 40 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध करायेगी। गैस रिफिलिंग की शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। मंगलवार को केबिनेट द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी और पोषणाहार से जुड़ी बहनें अर्थात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर देने का निर्णय भी मंत्रिपरिषद ने किया गया है। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर देने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा जन-सामान्य के हित संवर्धन की दृष्टि से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये आवश्यकतानुसार नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com