Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में ‘मंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई; सभी परिवादों के हों शीघ्र निस्तारण- कृषि मंत्री

08 फरवरी 2024, जयपुर: राजस्थान में ‘मंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई; सभी परिवादों के हों शीघ्र निस्तारण- कृषि मंत्री – राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को ‘मंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सवाईमाधोपुर जिले के महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल मलारना चौड़ में जनसुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की।

जनसुनवाई के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि आमजन के द्वार पर जाकर उनकी सुनवाई कर राहत प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं को सुनते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है।

लापरवाहा कर्मिकों पर की जाएं सख्त कार्रवाई

मंत्री ने अधिकारियों को आमजन से प्राप्त प्रत्येक परिवेदना की जांच कर त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लम्बित प्रकरणों के कारणों की जांच कराने एवं लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
परिवादों के शीघ्र हो निस्तारण

जनसुनवाई के दौरान कुल 332 प्रकरण प्राप्त हुए। पेयजल की समस्या, आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने,  विकलांग जनों को स्कूटी वितरण करवाने संबंधित आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जनसुनवाई में आए सभी परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)