Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए फायदे का सौदा बनी संरक्षित खेती, नीमच के किसान ने शेडनेट हाउस से कमाए 3.50 लाख; जानिए कैसे  

03 नवंबर 2026, भोपाल: किसानों के लिए फायदे का सौदा बनी संरक्षित खेती, नीमच के किसान ने शेडनेट हाउस से कमाए 3.50 लाख; जानिए कैसे – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत नीमच जिले के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जावद विकासखंड के ग्राम ताल में उद्यानिकी विभाग की संरक्षित खेती योजना के अंतर्गत स्थापित शेडनेट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही श्री मांगिलाल धाकड़ से चर्चा कर संरक्षित खेती के माध्यम से किए जा रहे उत्पादन, शेडनेट हाउस की स्थापना पर आई लागत तथा शासन से प्राप्त अनुदान की जानकारी ली।

हितग्राही  धाकड़ ने बताया कि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संरक्षित खेती योजना के तहत वर्ष 2025-26 में सामान्य वर्ग के अंतर्गत 2500 वर्गमीटर क्षेत्र में शेडनेट हाउस स्थापित किया गया है। इसकी कुल लागत 11 लाख 75 हजार रुपये आई है, जिसमें शासन की ओर से 8 लाख 87 हजार 500 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शेडनेट हाउस के माध्यम से उत्पादित फसलों को जयपुर, कोटा, रावतभाटा एवं बूंदी सहित विभिन्न शहरों में भेजा जाता है। इससे उन्हें इस वर्ष लगभग 3 से 3.50 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ है।

कलेक्टर चंद्रा ने संरक्षित खेती के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं विपणन की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने और उद्यानिकी गतिविधियों का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे, एसडीएम संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी पी.एस. कनेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें