Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में मखाना की खेती को बढ़ावा, महज 24 हजार ही जेब से खर्च

02 सितम्बर 2024, भोपाल: बिहार में मखाना की खेती को बढ़ावा, महज 24 हजार ही जेब से खर्च – बिहार की सरकार क्षेत्र के किसानों को मखाने की खेती करने के लिए बढ़ावा दे रही है और यही कारण है कि राज्य की सरकार ऐसे किसानों को न केवल आर्थिक सहायता मुहैया करा रही है वहीं सब्सिडी भी मिल रही है। कुल मिलाकर यदि क्षेत्र का कोई किसान मखाने की फसल में सफलता प्राप्त करना चाहता है तो उसे अपनी जेब से महज 24 हजार रुपए ही खर्च करना होंगे।

मखाना विकास योजना

मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ‘मखाना विकास योजना’ चला रही है। राज्य सरकार ने मखाने की खेती करने पर प्रति हेक्टेयर लागत 97,000 रुपये निर्धारित की है।किसान भाइयों को 75% सब्सिडी यानी 72,750 रुपये की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी।इसका मतलब आपको अपनी जेब से सिर्फ 24,250 रुपये खर्च करने होंगे। 

जिसे पानी में उगाया जाता है

दुनिया भर के मखाने का करीब 80-90% उत्पादन सिर्फ बिहार में होता है।  मखाना  ऐसी फसल है, जिसे पानी में उगाया जाता है।  बाढ़ में डूबे खेत में किसान मखाना की खेती कर बंपर कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती में दो फसलें ली जा सकती हैं। पहला है मार्च में लगाएं और फिर अगस्त-सितंबर में हार्वेस्टिंग कर सकते हैं। किसान मखाना की खेती पर सब्सिडी का फायदा उठाने के लिये बिहार उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com