राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रगतिशील किसान नरवाई प्रबंधन में बन रहे प्रेरणास्त्रोत  

14 अप्रैल 2025, ग्वालियर: प्रगतिशील किसान नरवाई प्रबंधन में बन रहे प्रेरणास्त्रोत – जिले के प्रगतिशील किसान फसल अवशेष (नरवाई) जलाने के बजाय उसका प्रबंधन कर अन्य किसानों के लिये प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। जिले के ग्राम टेकनपुर निवासी कृषक श्री खैर सिंह व चीनौर निवासी श्री महेश जाटव ने स्ट्रा रीपर यंत्र से न केवल अपने खेतों में नरवाई का प्रबंध किया है, बल्कि अपनी मशीन को किराए पर देकर दूसरे किसानों के खेतों में भी नरवाई का प्रबंधन करा रहे हैं।

कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजना के तहत इन दोनों किसानों ने स्ट्रा रीपर खरीदा है। इसके लिए उन्हें 1.5 – 1.5 लाख रुपए का अनुदान मिला है। जिला प्रशासन ने किसान भाइयों से नरवाई जलाने की बजाय खेतों की उत्पादकता बनाए रखने के लिए मशीनों का उपयोग कर फसल अवशेषों का प्रबंधन करने की अपील की है। कृषक श्री खैर सिंह व श्री महेश जाटव स्ट्रा रीपर चलाकर खेतों में बची  गेहूं  की नरवाई से  भूसा बनाते हैं, जिसका उपयोग पशु आहार व ईंधन के रूप में किया जा रहा है।  जिले में स्ट्रॉ रीपर मशीन के माध्यम से नरवाई प्रबंधन के लिये कृषि विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 उप संचालक कृषि श्री आर एस शाक्यवार ने बताया स्ट्रॉ रीपर मशीन के उपयोग से कृषक के खेत में कटाई उपरांत बची नरवाई का बेहतर प्रबंधन हो जाता है, जिससे अग्नि दुर्घटनाओं से निदान मिलता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण व संतुलन बना रहता है। खेत की मिट्टी स्वस्थ व उपजाऊ बनी रहती है ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement