Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ में विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

07 दिसंबर 2024, झाबुआ: झाबुआ में विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित – मिट्टी एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है। अच्छी मिट्टी की सेहत से मानव स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। मिट्टी की सेहत में गिरावट आना एक गंभीर चिंता का विषय है। देश के नागरिक होने के नाते मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये हर संभव प्रयास  करें , ताकि मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनी रहे व हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा भी समय-समय पर मिट्टी नमुने संकलित करने व मृदा नमूना विश्लेषित कर स्वास्थ्य कार्ड में दर्शित अनुशंसा के आधार पर कृषकों को उचित  उर्वरकों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाता रहा है।

विश्व मृदा दिवस के इस आयोजित अवसर पर जिले के उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री एन. एस. रावत द्वारा  कृषकों  को विस्तृत जानकारी देते हुए मृदा को स्वस्थ रखने हेतु मृदा परीक्षण  अवश्य  करवाएं, ताकि खेती किसानी की लागत में कमी ला सके ओर खेती लाभ का धंधा बन सके।

इसी कड़ी में  श्री रावत द्वारा जिले के  कृषकों को मिट्टी को  स्वस्थ  रखने हेतु प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई तथा रामा विकासखण्ड के ग्राम दुधीखेड़ा  की  कृषक  श्रीमती  वसनी-नाकु एवं नाकु-झमला को प्रतीक स्वरुप मृदा स्वास्थ्य कार्ड का भी वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सहायक संचालक कृषि श्री एस. एस. मौर्य, श्री एच. एस. चौहान, श्री एस. एस. रावत एवं उप परियोजना संचालक आत्मा श्री एम. एस. धार्वे द्वारा भी  कृषकों  को मृदा स्वास्थ्य के बारे में प्रकाश डालते  हुए मिट्टी के दोहन को रोकना,  पौधों  के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता लाना, रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग करते  हुए  मिट्टी की उर्वरता बनाये रखने एवं कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने इत्यादि सलाह कृषकों को दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com