Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रोफेसर डॉ. बैराठी अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

16 अक्टूबर 2022, उदयपुर- राजस्थान ।  डॉ. बैराठी अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय के  प्रोफेसर डॉ. राजीव बैराठी को  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्र स्तरीय आउटस्टेंडिग अचीवमेंट अवॉर्ड – 2022 प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के इंडियन ग्रासलैंड एंड फौडर रिसर्च इंस्टीट्यूट, श्रेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, श्रीनगर एवं नेशलन एग्रीकल्चरल हायर एजूकेशन प्रोजेक्ट, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वाधान में गत 30 सितम्बर, 2022 को कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित अन्तराष्र्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दिया गया।

डॉ. बैराठी को प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक के रूप में उनकी 25 वर्षों की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आउटस्टेंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। डॉ. राजीव बैराठी के राष्ट्र स्तरीय शोध पत्रिकाओं में कुल 60 से ज्यादा अनुसंधान लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 8 पुस्तकें एवं 20 से अधिक तकनीकी पुस्तिकाएं भी लिखी हैं। इसके अतिरिक्त वे आठ एमएससी एवं दो पीएचडी. छात्रों के प्रमुख सलाहकार भी रहे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री श्री मोदी किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile