Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थी से सुनी सफलता की कहानी

18 जनवरी 2025, भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थी से सुनी सफलता की कहानी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा के निवासी मनोहर मेवाड़ा से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत प्राप्त संपत्ति कार्ड से जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

मनोहर मेवाड़ा ने बताया कि पहले उनके पास जमीन का कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं था, जिससे उन्हें बैंक से लोन मिलने में परेशानी होती थी। लेकिन स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड मिलने के बाद उन्हें 10 लाख रुपये का लोन आसानी से प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने डेयरी फार्म शुरू किया, जिसमें 5 गाय और 1 भैंस हैं। मनोहर के अनुसार, डेयरी फार्म से उनकी मासिक आय 30 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें से 16 हजार रुपये बैंक की किस्त चुकाने में खर्च होते हैं।

मनोहर ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं। खेती के साथ पशुपालन से होने वाली आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अनुभव को सुनते हुए कहा कि स्वामित्व योजना ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने मनोहर से आग्रह किया कि वे अपने गांव के अन्य लोगों को भी इस योजना के लाभों के बारे में जागरूक करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे लोगों को जमीन पर अधिकार मिलता है और वे बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com