राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर में खरीफ 2026 की तैयारी: सोयाबीन का रकबा घटेगा, दलहनी फसलों का बढ़ेगा क्षेत्र; आधुनिक तकनीक से होगी बुवाई

11 जून 2026, शाजापुर: शाजापुर में खरीफ 2026 की तैयारी: सोयाबीन का रकबा घटेगा, दलहनी फसलों का बढ़ेगा क्षेत्र; आधुनिक तकनीक से होगी बुवाई – आगामी खरीफ सीजन 2026 को लेकर मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में कृषि विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गत वर्षो में खरीफ फसलों के बोये गए क्षेत्र के आधार पर खरीफ वर्ष 2026 के लिए जिले में फसलों की बुवाई का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया गया है। तैयार कार्ययोजना के अनुसार सोयाबीन के रकबे में आंशिक कमी कर दलहनी फसलों के रकबे में वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव है। सोयाबीन की बुवाई में आधुनिक कृषि यंत्रों एवं नवीन तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाना।  

उन्नतशील कृषि यंत्रों के माध्यम से बी.बी.एफ. (ब्रॉड बेड फरो) तथा रिज एंड फरो पद्धति से बुवाई कर जल निकास एवं नमी संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने पर विशेष जोर दिया जायेगा। जिसके लिए जिले में वैरायटी रिप्‍लेसमेन्‍ट के लिए कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा हैं।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक आरएल जामरे ने कृषकों से अपील की हैं कि वे अनुशंसित उन्नत किस्मों का चयन करें, संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाएं तथा आधुनिक बुवाई पद्धतियों का उपयोग कर खरीफ फसलों का अधिकतम उत्पादन प्राप्त करें। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture