Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मौसम के हिसाब से फसल चयन की तैयारी, किसानों के लिए दो सप्ताह की सलाह जारी

08 सितंबर 2026, लखनऊ: मौसम के हिसाब से फसल चयन की तैयारी, किसानों के लिए दो सप्ताह की सलाह जारी – उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों को आगामी दो सप्ताह के लिए कृषि प्रबंधन संबंधी सुझाव जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की वर्ष 2026-27 की सातवीं बैठक में प्रदेश की मौजूदा मौसम परिस्थितियों की समीक्षा की गई।

पहले सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

7 से 10 सितंबर के दौरान प्रदेश के अधिकांश कृषि जलवायु अंचलों में साप्ताहिक वर्षा सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। भाभर-तराई, दक्षिण-पश्चिम अर्धशुष्क मैदान के पश्चिमी हिस्से तथा मध्य-पश्चिमी और पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में तापमान सामान्य से कुछ कम रहने की संभावना है।

दूसरे सप्ताह में पूर्वी क्षेत्रों में अधिक बारिश

11 से 17 सितंबर के दौरान उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश सामान्य अथवा सामान्य से कम रह सकती है। ऐसे में किसानों को स्थानीय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिंचाई, कीटनाशक छिड़काव और अन्य कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम पूर्वानुमान का उद्देश्य किसानों को संभावित बारिश और तापमान में बदलाव के अनुरूप फसल प्रबंधन के फैसले समय पर लेने में मदद करना है, ताकि मौसम से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और उत्पादन को सुरक्षित रखा जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture