राज्य कृषि समाचार (State News)

तीन नए जिलों में कलेक्टरों की पदस्थापना

8 सितम्बर 2022, रायपुर । तीन नए जिलों में कलेक्टरों की पदस्थापना   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के तीन नए जिलों में कलेक्टर की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना कलेक्टर के पद पर की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2013) के अधिकारी श्री जगदीश सोनकर, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2014) के अधिकारी श्री एस. जयवर्धन और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015) के अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट को कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में अब 31 जिले अस्तित्व में आए

Advertisements
Advertisement5
Advertisement