Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान ने मनाया 13वां स्थापना दिवस, कृषि अनुसंधान पर दिया जोर

09 अक्टूबर 2024, रायपुर: राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान ने मनाया 13वां स्थापना दिवस, कृषि अनुसंधान पर दिया जोर – छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान ने 13वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भविष्य की कृषि चुनौतियों और समाधान पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि आज के समय में फसलों की गुणवत्ता और पोषण पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित जिंक और प्रोटीन से समृद्ध धान की किस्मों का उल्लेख करते हुए कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा संग्रहण की बढ़ती भूमिका पर भी बात की।

विशिष्ट अतिथि, कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ. आर.आर.बी. सिंह ने संस्थान के अनुसंधानों की सराहना करते हुए नए अनुसंधान परियोजनाओं पर मिलकर काम करने का सुझाव दिया। भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के निदेशक, डॉ. रवि कुमार माथुर ने किसानों को धान की फसल के बाद तिलहन उत्पादन करने की सलाह दी और संस्थाओं के बीच अनुसंधान साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

संस्थान के निदेशक, डॉ. प्रोबीर कुमार घोष ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और किसानों के लिए चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान में स्नातक शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इस मौके पर संस्थान के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तीन नए प्रकाशनों का विमोचन भी हुआ, साथ ही प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में 250 से अधिक किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहां किसान-वैज्ञानिक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com