State News (राज्य कृषि समाचार)

नर्मदापुरम संभाग सहित कुछ ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना

Share

02 सितम्बर 2023, इंदौर: नर्मदापुरम संभाग सहित कुछ ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के भोपाल, जबलपुर एवं उज्जैन संभागों के ज़िलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 2 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 17 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 14 % कम तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 20 % कम वर्षा हुई है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों अर्थात 3 सितंबर की प्रातः 8 : 30 बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार नर्मदापुरम संभाग के ज़िलों में तथा देवास, खरगोन,बुरहानपुर, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला , बालाघाट ,नरसिंहपुर , भिंड, पन्ना ,अनूपपुर, सागर, दमोह एवं छतरपुर ज़िलों में कहीं-कहीं  वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा बुरहानपुर, छिंदवाड़ा,सिवनी और बालाघाट ज़िलों में कहीं -कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।  आज 2 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements