राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

22 अगस्त 2026, इंदौरमध्यप्रदेश के 17 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के   नर्मदा पुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में   अधिकांश  स्थानों  पर; भोपाल, ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों  पर; इंदौर,  उज्जैन संभागों के जिलों में  कहीं -कहीं  वर्षा दर्ज़  की गई। 1  जून से 22  अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -11  % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -9  % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -13 % कम वर्षा हुई। दमोह, जबलपुर जिलों में अति भारी वर्षा तथा  पन्ना , मंडला, रीवा, मऊगंज और दतिया जिलों में भारी वर्षा हुई। पूर्वी मप्र के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में सर्वाधिक 130.6  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  पश्चिमी मप्र में दतिया में सर्वाधिक 69.2 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां –  उत्तर -पूर्वी मप्र  और उसके आसपास के क्षेत्र  पर बना कम दबाव का क्षेत्र  आज, 22 अग , 2026 को सुबह 08:30 बजे  उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा  चक्रवाती परिसंचरण औसत  समुद्र  तल से 4.5 किमी  ऊपर तक फैला हुआ है। औसत समुद्र  तल पर मानसून  ट्रफ  ( द्रोणिका ) अब अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई,  उत्तर -पूर्व   मध्यप्रदेश  और उसके आसपास के कम दबाव के क्षेत्र  के केंद्र , जमशेदपुर, दीघा और वहां से  दक्षिण -पूर्व  की ओर  उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण  उत्तर  हरियाणा  और उसके आसपास , केंद्रीय म्यांमार और उसके आसपास बना हुआ है।  इसके प्रभाव से, अगले 24 घंटों के दौरान  उसी क्षेत्र में  एक कम दबाव का क्षेत्र  बनने की संभावना है।   पश्चिम -मध्य  और उससे सटी  उत्तर -पश्चिम  बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर आंध्र प्रदेश  –  दक्षिण ओडिशा  तटों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण  उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण में  विलीन हो गया है।  उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे  बांग्ला देश पर बना  ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण में  विलीन हो गया है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन,   नर्मदापुरम,  दतिया , भिंड , सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, सिवनी , बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में  झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार  हवाएं  ( 30 -40  किमी / घंटा ) चलने का भी अनुमान है। हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास जिलों में कहीं -कहीं ,भोपाल, विदिशा , सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी , ग्वालियर , मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रायसेन,  नर्मदापुरम, बैतूल,  दतिया , भिंड , सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट,  पाना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी अथवा गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture