Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजनीति इंसानियत से बड़ी नहीं हो सकती, ये बात याद रखो

31 अक्टूबर 2025, इंदौर: राजनीति इंसानियत से बड़ी नहीं हो सकती, ये बात याद रखो – प्रदेश सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत मंडियों में सोयाबीन की खरीदी प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को सांवेर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कृषि उपज मंडी सांवेर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी सचिव रमेश चंद्र शारदीया भी मौजूद थे।

 मंत्री सिलावट ने मंडी परिसर में किसानों से चर्चा कर खरीदी की स्थिति जानी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में पानी, सफाई, भोजन व्यवस्था, तौल कांटा, कृषक विश्राम भवन सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भावांतर योजना से किसानों को उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने मंडी में उपलब्ध 5 रुपए प्रति थाली वाली भोजन व्यवस्था का स्वाद लेते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के हर प्रयास को जमीनी स्तर तक लागू करने के लिए कटिबद्ध है।

 इस अवसर पर श्री भारत सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप चंगेडिया, श्री सुरेश सिंह धनखेड़ी, नप उपाध्यक्ष श्री जीतू राज राठौर, श्री पप्पू भावसार, पार्षद श्री जयदीप कानूनगो, श्री इंद्रेश चावड़ा, श्री मोहन खंडेलवाल, श्री सुभाष जैन, श्री अमित लोबानिया, श्री राहुल डाबी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक गण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें